{"_id":"6ad35ff55d2d2a936601d1e5","slug":"video-video-kal-eva-shalpa-mahavathayalya-ma-76-fata-vayasa-ka-vashal-ragal-sa-thakhaii-bharata-ka-vajanianaka-paragata-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कला एवं शिल्प महाविद्यालय में 76 फीट व्यास की विशाल रंगोली से दिखाई भारत की वैज्ञानिक प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कला एवं शिल्प महाविद्यालय में 76 फीट व्यास की विशाल रंगोली से दिखाई भारत की वैज्ञानिक प्रगति
कला एवं शिल्प महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने 76 फीट व्यास की विशाल रंगोली बनाकर ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। रंगोली के माध्यम से भारत की अंतरिक्ष तकनीक और वैज्ञानिक प्रगति को दर्शाया गया।
विशाल रंगोली में अंतरिक्ष में उपग्रह प्रक्षेपित करता भारतीय रॉकेट, पृथ्वी, चंद्रमा और सौरमंडल के अन्य ग्रहों को उकेरा गया। इसके जरिए देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों और अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत की प्रगति को कलात्मक अभिव्यक्ति दी गई।
इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी और एमएलसी पवन सिंह चौहान उपस्थित रहे। रंगोली के निर्माण में शिक्षक अतुल हुंडू, महती वशिष्ठ और सुमित ने योगदान दिया। वहीं, विद्यार्थी संतोष, मयंक, प्रकृति, सौरभ, प्रवेश, अमन और पल्लवी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।