फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Video: जमीन विवाद में पांच दिन से नहीं हुआ युवक का अंतिम संस्कार

Video: जमीन विवाद में पांच दिन से नहीं हुआ युवक का अंतिम संस्कार

Thu, 01 Oct 2026 04:14 PM IST
Akash Dwivedi Akash Dwivedi
Updated Thu, 01 Oct 2026 04:14 PM IST
Video: जमीन विवाद में पांच दिन से नहीं हुआ युवक का अंतिम संस्कार
पारिवारिक जमीन विवाद के चलते आदमपुर निवासी जयप्रकाश (32) की मौत के पांच दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को तहसीलदार और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने और अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। परिजनों ने विवादित जमीन में हिस्सा मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही है। मांग पूरी न होने पर सड़क पर शव रखकर जाम लगाने की चेतावनी भी दी है। मृतक के भाई आशीष के मुताबिक, जयप्रकाश लांड्री में नौकरी करने के लिए पंजाब के भटिंडा जा रहे थे। दिल्ली पहुंचने पर आनंद विहार में उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 27 सितंबर को उनकी मौत हो गई। परिजन बुधवार को शव लेकर पैतृक गांव पहुंचे। खेत में अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने पर चचेरे भाइयों रमेश, गुरदीन, राजकुमार और रोहित ने रोक दिया और अंतिम संस्कार के लिए रखी लकड़ियां हटा दीं। परिजनों के मुताबिक, उन्हें जानकारी हुई कि बाबा शिवमंगल ने दो साल पहले अपनी दो बीघा जमीन का दानलेख अपने चार पुत्रों में से स्वर्गीय कृपाशंकर के पुत्रों को छोड़कर रमेश, गुरदीन और श्रीकृष्ण के परिवार के नाम कर दिया था। इसका दाखिल-खारिज भी हो चुका है। इसके बाद मृतक के परिजन दान की गई जमीन में हिस्सा देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिलाधिकारी मौके पर आकर उन्हें जमीन दिलाएं, तभी अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक ने लाखों रुपये खर्च कर दिए : बाबा मृतक के बाबा शिवमंगल ने आरोप लगाया कि खेत की लकड़ी नौ लाख रुपये में बेचकर उन्होंने जयप्रकाश को मेडिकल स्टोर और कपड़े की दुकान खुलवाई थी। उनका आरोप है कि जयप्रकाश ने पूरी रकम खर्च कर दी और परिवार को कोई सहयोग नहीं किया। इसी कारण उन्होंने जमीन अपने अन्य पुत्रों और पोतों के नाम कर दी। दाह संस्कार के लिए जमीन देने का प्रयास तहसीलदार नितिन सिंह ने बताया कि लेखपाल और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर पैतृक खेत में दाह संस्कार के लिए 100 वर्ग फुट जमीन देने का प्रयास किया गया था, लेकिन मृतक के परिजन राजी नहीं हुए। वे दानलेख निरस्त कर जमीन में हिस्सा देने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जानकीचट्टी में नियमों की अनदेखी, स्कूटी पर तीन सवारियां लेकर दौड़ रहा रैपिडो वाहन फिसला, महिला श्रद्धालु घायल

01 Oct 2026

VIDEO: उपाध्यक्ष पद पर पर्ची सिस्टम में हारे पहले निर्वाचित हो चुके भाष्कर जोशी

01 Oct 2026

VIDEO: कोसी चैनलाइजेशन में की मांग को लेकर तहसील में दिया धरना

01 Oct 2026

VIDEO: चिकित्सक न मिलने पर जूना अखाड़े के बाबा का पारा चढ़ा

कानपुर नगर निगम में तहरीर वार, महिला पार्षद ने उप सभापति समेत पांच पर दर्ज कराई शिकायत

01 Oct 2026
विज्ञापन

दिल्ली में एआई कैमरे संभालेंगे ट्रैफिक: सिग्नल होंगे ऑटोमैटिक, इमरजेंसी वाहनों को मिलेगा ग्रीन कॉरिडोर

01 Oct 2026

दिल्ली में चोर को 12 दिन में मिली सजा, कापसहेड़ा पुलिस की तेज कार्रवाई, 1.5 लाख की हुई थी चोरी; देखें रिपोर्ट

01 Oct 2026
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम: अंतरराज्यीय टेलीग्राम-क्रिप्टो धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

01 Oct 2026

मंडी: रोलर से टकराई ऑल्टो कार, तीन बच्चों समेत छह गंभीर घायल

01 Oct 2026

कंबोज समाज ने नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया, पुन: ग्राम पंचायत व्यवस्था बहाल करने की मांग

01 Oct 2026

फरीदकोट में डेरा सिरसा की श्रद्धालु बुजुर्ग महिला के पार्थिव शरीर को परिवार ने मेडिकल शोध के लिए दिया

कश्मीर की सड़कों पर दौड़े रनर्स, ‘रन फॉर यूनिटी’ में दिखा जबरदस्त उत्साह

01 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए ताजा अपडेट

01 Oct 2026

फरीदकोट में नशा विरोधी अभियान के तहत लोक मिलनी,चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने ग्रामीणों को जागरूक किया

धान की सरकारी खरीद आज से, मंडियों में फसल पहुंचनी हुई शुरू

01 Oct 2026

मोहाली के फेज-5 में किसान मंडी के पास कूड़े के ढेर में लगी आग

01 Oct 2026

VIDEO: आगरा में सनसनीखेज वारदात...खेत में चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या, चारपाई पर मिली लाश

01 Oct 2026

कोटकपूरा में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो

लखनऊ: विवि में प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं में से कई की हालत बिगड़ी, देर रात आया मेंस बंद करने का आदेश

01 Oct 2026

उज्जैन: भस्म आरती में त्रिपुंड और चंद्रमा से सजे बाबा महाकाल, जयकारों से गूंजा परिसर, देखें आरती शेड्यूल

01 Oct 2026

बाराबंकी: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा, दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

01 Oct 2026

शेखावाटी के दरवाजे से दाखिल होते ही खुलती है राज से स्वराज की कहानी

01 Oct 2026

VIDEO: अधिकारियों ने किसानों को बताए कम लागत में अधिक पैदावर के तरीके

01 Oct 2026

VIDEO: प्रसूता की मौत के दो दिन बाद जुड़वा बच्चों में से एक की मौत

01 Oct 2026

VIDEO: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

01 Oct 2026

VIDEO: भदैई फीडर पर तैनात लाइनमैन पर अवैध वसूली का आरोप

01 Oct 2026

VIDEO: लक्ष्मीनगर में गरजा बुलडोजर, दो दर्जन मकानों के सामने बने रैंप ध्वस्त

01 Oct 2026

VIDEO: जिला अस्पताल में बैरियर लगाकर निजी वाहनों का प्रवेश रोका

01 Oct 2026

VIDEO: 'मैनपुरी से चुनाव लड़ने की योजना नहीं', अपर्णा यादव बोलीं- भाजपा जहां से निर्देश देगी, वहां से मैदान में उतरेंगी

01 Oct 2026

VIDEO: पत्नी की हत्या कर घर में फूंक दी लाश, पुलिस को राख भी न मिली

01 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed