{"_id":"6a8703a1ad51d4856600f6c6","slug":"video-video-jalsa-maraga-ka-saugdhaka-tharasata-haga-darana-sa-nagarana-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जुलूस मार्ग की सड़कें दुरुस्त होंगी, ड्रोन से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जुलूस मार्ग की सड़कें दुरुस्त होंगी, ड्रोन से निगरानी
रबी उल अव्वल के जलसों और 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूस मदहे सहाबा की तैयारियों को लेकर प्रशासन-पुलिस की उलमा व सुन्नी संगठनों के साथ बैठक हुई। जुलूस मार्ग की खराब सड़कों की मरम्मत, सफाई, पानी-बिजली और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने पर सहमति बनी। जुलूस मार्ग पर ड्रोन से निगरानी होगी।
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जुलूस मार्ग की सड़कों की मरम्मत और जलसों के स्थानों पर व्यवस्थाएं बेहतर कराने की मांग रखी। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बाबलू कुमार ने शांतिपूर्ण जुलूस और ड्रोन निगरानी की बात कही। डीएम विशाख अय्यर ने सफाई, पानी के टैंकर और सोशल मीडिया निगरानी की व्यवस्था की जानकारी दी। मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी ने बताया कि जुलूस सुबह नौ बजे अमीनाबाद पार्क से शुरू होकर ईदगाह पहुंचेगा। बैठक में एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी, चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा और उलमा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।