{"_id":"6af7ec10890ed9683f01b4a3","slug":"video-video-ilja-ka-bl-para-vavatha-tana-thana-sa-asapatal-ma-raka-kashara-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: इलाज के बिल पर विवाद, तीन दिन से अस्पताल में रुकी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: इलाज के बिल पर विवाद, तीन दिन से अस्पताल में रुकी किशोरी
दुबग्गा के हरदोई रोड स्थित यादव मार्केट के लखनऊ तुलसी हॉस्पिटल में बुखार से पीड़ित किशोरी के इलाज के बिल को लेकर विवाद हो गया। परिजनों ने बिल का भुगतान नहीं कर पाने पर अस्पताल प्रशासन पर किशोरी को तीन दिन से रोके रखने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार शाम पिता ने ग्रामीणों के साथ दुबग्गा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। वही किशोरी के पिता ने बताया दो बकरियां और एक भैंस बेचकर अस्पताल में बीमारी के इलाज का पैसा 90 हजार रुपए जांच और दवा का जमा किया उसके बावजूद भी डॉक्टर पूरा पैसा जमा करने की बात कह कर मरीज को जबरन अस्पताल में रुके हुए हैं।
सीतापुर निवासी मजदूर मौना तीन नवंबर को करीब 13 वर्षीय बेटी को बुखार होने पर केजीएमयू लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि कुछ दलाल बेहतर इलाज का झांसा देकर उन्हें लखनऊ तुलसी हॉस्पिटल ले आए। मौना का आरोप है कि आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं किया गया। जांच और इलाज के लिए उन्होंने 90 हजार रुपये जमा किए। 10 नवंबर को बेटी को डिस्चार्ज करने की बात कही गई, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने करीब 1.53 लाख रुपये का बिल थमा दिया। रकम का भुगतान नहीं कर पाने पर किशोरी को तीन दिन तक अस्पताल में रोके रखने का आरोप लगाया गया। परिजनों ने करीब तीन लाख रुपये का बिल बनाए जाने की भी शिकायत की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।