{"_id":"6a6379aaaa51cd2d0e0e6a33","slug":"video-video-dayaganasataka-satara-sa-40-lkha-ka-upakaranae-l-jana-ka-aarapa-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डायग्नोस्टिक सेंटर से 40 लाख के उपकरण ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डायग्नोस्टिक सेंटर से 40 लाख के उपकरण ले जाने का आरोप
जानकीपुरम सेक्टर सी, सीतापुर रोड योजना स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक ने साझेदारों पर दिनदहाड़े सेंटर में घुसकर करीब 40 लाख रुपये कीमत के चिकित्सा उपकरण और अन्य सामान ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना विकासनगर में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकीपुरम सेक्टर-सी निवासी अनिकेत अनी के मुताबिक, उन्होंने एक अप्रैल 2026 को लिखित अनुबंध के तहत स्पेक्ट्रा डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन दो लोगों को किराये पर दिया था।
अनुबंध के अनुसार हर महीने 1.50 लाख रुपये किराया तय था, लेकिन एक माह का अग्रिम किराया देने के बाद आरोपियों ने कोई भुगतान नहीं किया। साथ ही अनुबंध की अन्य शर्तों और वैधानिक दायित्वों का भी पालन नहीं किया गया।
पीड़ित का आरोप है कि अनुबंध उल्लंघन पर उन्होंने 60 दिन का नोटिस भेजा था। आरोप है कि विपक्षी बकाया भुगतान करने के बजाय पैथोलॉजी खाली कराने के नाम पर दबाव बनाने लगे और धमकी भी दी। 20 जुलाई को डायल-112 पर सूचना देने के साथ चौकी प्रभारी सब्जी मंडी और थाना विकासनगर में भी शिकायत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।