फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU provides prosthetic hands to young man who lost both hands to electric shock

Lucknow News: करंट से दोनों हाथ गंवाने वाले युवक को केजीएमयू ने दिए कृत्रिम हाथ

Fri, 25 Sep 2026 03:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
KGMU provides prosthetic hands to young man who lost both hands to electric shock
केजीएमयू।
लखनऊ। करंट से दोनों हाथ गंवाने वाले 22 वर्षीय नीरज यादव को केजीएमयू ने निशुल्क कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराए हैं। आर्थिक तंगी के कारण वह प्रोस्थेटिक हाथ नहीं लगवा पा रहे थे। केजीएमयू के फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग ने इनर व्हील क्लब और एक स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से 9500 रुपये जुटाए और उनके लिए कृत्रिम हाथ की व्यवस्था की।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि नीरज जुलाई 2026 में विभाग के संपर्क में आए थे। निजी संस्थानों में प्रोस्थेटिक हाथ का खर्च लगभग 50 हजार रुपये आता है। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत पीएमआर विभाग की प्रोस्थेटिक एवं ऑर्थोटिक यूनिट ने पहल की। कृत्रिम हाथ लगाने के बाद नीरज को उनके संचालन और रोजमर्रा के कामों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पीएमआर विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को आधुनिक पुनर्वास सेवाएं देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास जारी है। इस प्रयास में आराधना शुक्ला, शगुन सिंह, विमलेश, मनोज और शोभाराम यादव ने भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed