{"_id":"6af869ef9f9d8cf4df03d7bf","slug":"video-video-chhatha-paja-manana-nanahal-aae-cara-sal-ka-masama-para-satarata-daga-ka-hamal-cahara-para-kae-kaii-vara-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छठ पूजा मनाने ननिहाल आए चार साल के मासूम पर स्ट्रीट डॉग का हमला, चेहरे पर किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छठ पूजा मनाने ननिहाल आए चार साल के मासूम पर स्ट्रीट डॉग का हमला, चेहरे पर किए कई वार
छठ पूजा मनाने बस्ती से ननिहाल आए चार साल के मासूम श्रीहन पर शनिवार दोपहर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया। घटना दोपहर करीब 2:20 बजे सृष्टि अपार्टमेंट के ब्लॉक ए स्थित पार्क में हुई। कुत्ते ने मासूम के गाल समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर काटकर जख्मी कर दिया। परिजन उसे तत्काल मेडिकल सेंटर ले गए, जहां उसे एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया गया।
जानकारी के मुताबिक, बस्ती निवासी राजेश का बेटा श्रीहन अपनी मां निमिषा और बहनों अपर्णा (7) व कौसानी (6) के साथ छठ पूजा मनाने नाना राधेश्याम त्रिपाठी के घर कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट के ब्लॉक ए-403 में आया था। दोपहर में वह अपनी बहनों के साथ पार्क में खेल रहा था।
इसी दौरान वहां मौजूद स्ट्रीट डॉग ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि यही कुत्ता पहले भी कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है। इसके बावजूद उसे लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।