Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says he received Lord Ram's blessings in Ayodhya, so he will go there to express his gratitude.

यूपी: अखिलेश बोले- अयोध्या में प्रभुराम का मिला आशीर्वाद, इसलिए धन्यवाद देने जाएंगे

Sat, 14 Nov 2026 09:34 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 14 Nov 2026 09:34 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। सीटों को लेकर भी उन्होंने बयान दिया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says he received Lord Ram's blessings in Ayodhya, so he will go there to express his gratitude.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनका संकल्प था कि भगवान केदारेश्वर के दर्शन करने के बाद भगवान श्रीराम का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। सनातन धर्म में जब कोई संकल्प लेता है तो उसी के अनुसार काम करता है। इसलिए अयोध्या जाने का कार्यक्रम है। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद मिला है। जब आशीर्वाद मिला है, तो धन्यवाद देने जाना ही पड़ेगा।

विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि पीडीए से गठबंधन का नतीजा है कि भाजपा का वोट कम हो रहा है। भाजपा अयोध्या से शुरू हुई थी और अयोध्या में ही हार गई। अयोध्या के साथ ही भाजपा के कई महत्वपूर्ण नेता लोकसभा चुनाव में हारे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज के लोगों को जोड़ने का काम किया है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया मिलकर एक साथ काम करना चाहते थे, पर समय ने उन्हें मौका नहीं दिया। परिस्थिति नहीं बनी, पर उस काम को नेताजी मुलायम सिंह यादव ने किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बेटे की कप्तानी में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, पिता बोले- 'आखिरी गेंद पर भारत के शेरों ने धूल चटाई'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे आजम खां, दर्ज नहीं हो सका बयान, 426 करोड़ का नहीं मिला हिसाब


कितनी सीटों पर लड़ना है, हमने मन बना लिया है
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों के आधार पर काम कर रहा है। भविष्य में इंडिया गठबंधन में कोई बदलाव होता नहीं दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी गठबंधन में रहकर दूसरे गठबंधन के लिए बात नहीं करती है। हमारे कांग्रेस के संबंध बहुत अच्छे हैं। हमने मन बना लिया है कितनी सीटों पर लड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed