{"_id":"6a9a8ba304a3809cca0ad351","slug":"video-video-chhatara-sa-chhaugdhachhaugdha-ka-kaya-varathha-ta-cakao-sa-kaya-lhalhana-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: छात्रा से छेड़छाड़ का किया विरोध तो चाकुओं से किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: छात्रा से छेड़छाड़ का किया विरोध तो चाकुओं से किया लहूलुहान
बख्शी का तालाब थाना के आर आर कॉलेज गेट पर बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे छात्रा को छेड़ने के मामले में विरोध कर रहे छात्र को कॉलेज के ही कुछ छात्रों ने चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। जिसे साथी छात्रों ने इलाज के लिए राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। घटना को लेकर पुलिस ने तीन छात्रों पर एफआईआर दर्ज किया है।
युवराज सिंह,निवासी पियरिया थाना फेफना जिला बलिया ने बताया कि वह,रामेश्वर कॉलेज में डिप्लोमा प्रथम वर्ष का छात्र है। मेरी चचेरी बहन प्रज्ञा सिंह आर आर कालेज भैंसामऊ में डिप्लोमा प्रथम वर्ष की छात्रा है। वहां आर0 आर0 कालेज के ही छात्र आयुष तिवरी, उमंग, आसिफ स्नैपचैट व वाटसप से बाते करते है । जिन्हे मना करने पर बृहस्पतिवार शाम सात बजे मेरे दोस्त तेजस श्रीवास्तव व प्रकाश आर0आर0 कालेज के सामने गए। परन्तु वहा पर बातो-बातो में विपक्षी आयुष तिवारी, उमंग और आसिफ झगड़ा करने लगे तथा मेरे दोस्त तेजस श्रीवास्तव को चाकू मारकर घायल कर दिये तथा गन्दी गन्दी गालिया देते हुये जान से मारने की धमकी दी । इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि,जांच एसएसआई अरुण कुमार को सौंपी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।