Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: चिनहट के प्रसिद्ध छोहरिया माता मंदिर पर छठ महापर्व की धूम, अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य
{"_id":"6af9a90db144d6b3d50b2b95","slug":"video-video-canahata-ka-parasathathha-chhaharaya-mata-mathara-para-chhatha-mahaparava-ka-thhama-asatacalgama-saraya-ka-varataya-na-thaya-araghaya-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चिनहट के प्रसिद्ध छोहरिया माता मंदिर पर छठ महापर्व की धूम, अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चिनहट के प्रसिद्ध छोहरिया माता मंदिर पर छठ महापर्व की धूम, अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य
चिनहट स्थित प्रसिद्ध छोहरिया माता मंदिर पर रविवार शाम छठ महापर्व की भव्य छटा देखने को मिली। महापर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्रती महिलाएं एकत्रित हुईं। पारंपरिक रीति-रिवाज और पूरी श्रद्धा के साथ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
छठ महापर्व के अवसर पर मंदिर समिति की ओर से पूजा देखने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, मंदिर परिसर द्वारा छठ घाट पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। छठी मैया के गीतों से पूरा घाट भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन महाव्रत के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया, जबकि चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही व्रत का पारण किया जाएगा। छठ पूजा को लेकर चिनहट के विभिन्न मंदिरों और पूजा स्थलों पर घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह, उल्लास और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।