{"_id":"6ace5a9cae270bb3770c2320","slug":"video-video-bugdhha-ka-pana-utarana-ka-btha-bha-safaii-naha-bthab-sa-lga-parashana-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी सफाई नहीं, बदबू से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी सफाई नहीं, बदबू से लोग परेशान
फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड की नंद पुरम कॉलोनी में बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। कॉलोनी में सफाई न होने से गंदगी और दुर्गंध का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाढ़ के बाद अब तक न तो नियमित साफ-सफाई कराई गई और न ही फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ। ऐसे में लोगों को बीमारियों का खतरा सता रहा है।
स्थानीय निवासी मन्ना लाल मिश्रा, सुशील सिंह, जगत पाल सिंह और साधना अवस्थी समेत अन्य लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद कॉलोनी की सुध लेने कोई नहीं पहुंचा। गंदगी से उठती दुर्गंध ने लोगों का रहना मुश्किल कर दिया है। मच्छरों से बचाव के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों को डर है कि समय रहते सफाई और छिड़काव नहीं हुआ तो संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं।
अंधेरे में डूबी कॉलोनी
कॉलोनी की परेशानी केवल गंदगी तक सीमित नहीं है। यहां की एलईडी स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। रात होते ही गलियों में अंधेरा छा जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और असुरक्षा का माहौल बना रहता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने, फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव करने और खराब एलईडी लाइटें दुरुस्त कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।