{"_id":"6ad4aa6af01ce2712204c465","slug":"video-video-bkata-ka-ramall-ma-hatha-masalma-ekata-ka-masal-1972-sa-nabhaii-ja-raha-parapara-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बीकेटी की रामलीला में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, 1972 से निभाई जा रही परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बीकेटी की रामलीला में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, 1972 से निभाई जा रही परंपरा
बख्शी का तालाब के रूदही स्थित स्वर्गीय मैकूलाल पब्लिक स्कूल में रविवार को ऐतिहासिक रामलीला की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान परशुराम-लक्ष्मण संवाद और राम-रावण युद्ध सहित रामलीला के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपने किरदार निभाए और संवादों के जरिए मंचन को जीवंत किया।
राम की भूमिका में कैश खान, लक्ष्मण के किरदार में फरहान अली, सीता के रूप में शुभम अवस्थी, रावण के रूप में सलमान खान, हनुमान के किरदार में सोनू और परशुराम की भूमिका में सतीश मौर्य नजर आए। रामलीला के मंचन में अब्दुल हसन भी राम और लक्ष्मण के किरदार निभाते दिखाई देते हैं।
1972 में रखी गई थी रामलीला की नींव
बख्शी का तालाब की यह रामलीला हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल मानी जाती है। इसकी नींव वर्ष 1972 में स्वर्गीय मैकूलाल और डॉ. मुजफ्फर अली के प्रयासों से पड़ी थी। इसके बाद से हर साल दशहरे के अवसर पर बड़ी बाजार में रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। इसमें हिंदू और मुस्लिम समुदायों के कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाकर इस परंपरा को आगे बढ़ाते हैं।
रामलीला के मैनेजर साबिर अली के परिवार के कई बच्चे भी मंचन में प्रमुख किरदार निभाते हैं। वे लंबे समय से इन पात्रों से जुड़े हुए हैं और पूरे उत्साह के साथ अपनी भूमिकाएं निभाते हैं।
19 अक्टूबर से शुरू होगा दशहरा मेला
बख्शी का तालाब नगर पंचायत के चेयरमैन गणेश रावत ने बताया कि दशहरा मेले की शुरुआत सोमवार, 19 अक्टूबर को कवि सम्मेलन के साथ होगी। मंगलवार को शिव बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी और रात में आर्केस्ट्रा का आयोजन होगा। बुधवार को दिन में धनुष यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद गुरुवार को रामलीला के दौरान रावण दहन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।