{"_id":"6acdd8239dde1de2e005f3e0","slug":"video-video-avathha-bsa-satada-ka-aasapasa-dagagamara-vahana-ka-khalfa-thharana-para-btha-calka-paracalka-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अवध बस स्टैंड के आसपास डग्गामार वाहनों के खिलाफ धरने पर बैठे चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अवध बस स्टैंड के आसपास डग्गामार वाहनों के खिलाफ धरने पर बैठे चालक-परिचालक
अवध बस स्टैंड के आसपास डग्गामार वाहनों की बढ़ती संख्या के विरोध में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बस चालकों और परिचालकों ने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे चालक-परिचालकों का कहना है कि बस स्टैंड के आसपास बड़ी संख्या में डग्गामार वाहन खड़े होकर सवारियां भर रहे हैं। इससे उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
चालक-परिचालकों ने आरोप लगाया कि डग्गामार वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने से उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि अवध बस स्टैंड के आसपास संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि बसों के संचालन में आ रही समस्याओं का समाधान हो सके।
धरने पर बैठे चालक-परिचालकों ने मांग की कि बस स्टैंड के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए और नियमों के विपरीत संचालित वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।