{"_id":"6aa2837a3ffab3991f00b597","slug":"video-video-akhalsha-bl-bhajapa-aarakashhanae-varathha-bnayatha-mathatha-ka-usaka-pasa-kaii-javab-naha-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अखिलेश बोले- भाजपा आरक्षण विरोधी, बुनियादी मुद्दों का उसके पास कोई जवाब नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अखिलेश बोले- भाजपा आरक्षण विरोधी, बुनियादी मुद्दों का उसके पास कोई जवाब नहीं
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आरक्षण-विरोधी है और बुनियादी मुद्दों तथा महंगाई पर उसके पास कोई जवाब नहीं है। झांसी में एक गरीब व्यक्ति द्वारा पैसे के अभाव में अपनी मृत पत्नी का अंतिम संस्कार न कर पाने और शव को बेतवा नदी में बहाने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश के विकास और जीडीपी के दावों की पोल खोलती है।
अखिलेश यादव ने वादा किया कि सपा सरकार बनने पर सीतापुर फोर-लेन को दुधवा नेशनल पार्क से ऑल-वेदर एक्सप्रेसवे के जरिए जोड़ा जाएगा तथा घाघरा नदी के किनारे तटबंध निर्माण का रुका काम दोबारा शुरू होगा।
अस्पतालों की बदहाली दूर कर मुफ्त इलाज, दवा और जांच दी जाएगी। गन्ना किसानों को 24 से 48 घंटे के भीतर बकाए का पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। पूर्व में लैपटॉप वितरण और आईटी कंपनियों (जैसे HCL) को लखनऊ लाने जैसी सोच को आगे बढ़ाते हुए युवाओं और Gen-Z को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने ईवीएम व्यवस्था का विरोध दोहराते हुए कहा कि जनता का हर वर्ग भाजपा से नाराज है और आगामी चुनावों में युवा सपा के साथ खड़े होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।