फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two mini-buses will run to Naimish via the Chandrika Devi Temple route

Lucknow News: चंद्रिका देवी मंदिर के रास्ते नैमिष के लिए चलेंगी दो मिनी बसें

Fri, 11 Sep 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Two mini-buses will run to Naimish via the Chandrika Devi Temple route
लखनऊ। नैमिषारण्य के लिए मां चंद्रिका देवी के रास्ते दो जोड़ी मिनी बसें चलाने की रोडवेज प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। दूसरे चरण का सर्वे पूरा हो गया है। उम्मीद है कि 15 दिन में बसें रूट पर उतार दी जाएंगी।
विज्ञापन

इस रूट पर करीब 20 साल पहले मिनी बस चलाई जाती थी। समय के साथ सेवा बंद हो गईं। यात्रियों की मांग को देखते हुए लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने हाल ही में फिर से सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। इसके लिए रूट का सर्वे कराने के साथ फिजिबिलिटी जांची गई। पहले सर्वे में रह गईं कमियों को दूर कर लिया गया है। दूसरे सर्वे के बाद अब मिनी बसों को दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

अभी लखनऊ से हरदोई और सिधौली के रास्ते नैमिषारण्य तक बसों का संचालन होता है। अब नए रूट से मड़ियांव, बीकेटी, मां चंद्रिका देवी मंदिर, सैदापुर होते हुए माल, नेवादा, गोंडवा, हत्याहरण, भैनगांव के रास्ते मिनी बसें नैमिषारण्य पहुंचेंगी। इससे यात्रियों और रोडवेज दोनों को फायदा होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि बसें सुबह करीब छह बजे से चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed