फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Worm found in BBD University hostel dal; vandalism ensues

Lucknow News: बीबीडी विवि के हॉस्टल की दाल में मिला कीड़ा, तोड़फोड़

Fri, 11 Sep 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Worm found in BBD University hostel dal; vandalism ensues
चिनहट। बीबीडी विवि परिसर स्थित हॉस्टल की कैंटीन में बुधवार रात दाल में कीड़ा मिलने पर प्रथम वर्ष के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। विवाद बढ़ने पर कैंटीन, हॉस्टल और बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

सी-ब्लॉक हॉस्टल में रहने वाले प्रथम वर्ष के छात्र रात आठ बजे खाना खाने कैंटीन में पहुंचे थे। इसी दौरान दो छात्रों की थाली में परोसी गई दाल में मरा कीड़ा मिला। इसकी जानकारी पर सभी छात्र आक्रोशित हो गए और विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंची बीबीडी थाने की पुलिस ने छात्रों को हॉस्टल जाने के लिए कहा। इसके साथ ही हॉस्टल के मुख्य चैनल का गेट बंद कर दिया। इससे छात्र और भड़क गए।
विज्ञापन

प्रो. सतीश चंद्र शर्मा, छात्र कल्याण के डीन और मुख्य प्रॉक्टर प्रो. एसएम कामिल रिजवी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया। विवि प्रशासन की ओर से बताया गया कि बारिश के मौसम में कहीं से कीड़ा भोजन में आ गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों संग प्रॉक्टर ने खाया खाना
मुख्य प्रॉक्टर ने कैंटीन संचालक को तत्काल ताजा भोजन तैयार कराने के निर्देश दिए। करीब 9:30 बजे दूसरा खाना बनाकर छात्रों को परोसा गया। प्रो. डॉ. एसएम कामिल रिजवी ने उनके साथ बैठकर भोजन किया। इसके बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। डॉ. रिजवी ने बताया कि कैंटीन संचालक को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed