{"_id":"6aa3b8207d217cf9070d2e58","slug":"video-video-80-varashhaya-bjaraga-na-nagara-aayakata-sa-bsamata-ka-sal-khalna-ka-lgaii-gahara-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 80 वर्षीय बुजुर्ग ने नगर आयुक्त से बेसमेंट की सील खोलने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 80 वर्षीय बुजुर्ग ने नगर आयुक्त से बेसमेंट की सील खोलने की लगाई गुहार
नगर निगम में आयोजित समाधान शिविर में पार्क रोड निवासी 80 वर्षीय तैयब ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर सीलबंद बेसमेंट खोलने और गृहकर में छूट देने की मांग की। तैयब के मुताबिक उनका परिसर करीब सात वर्षों से खाली और जर्जर है। जलभराव की समस्या के चलते करीब आठ महीने पहले नगर निगम ने बेसमेंट को सील कर दिया था।
तैयब ने बताया कि उनकी कोई स्थायी आय नहीं है और तीन लाख रुपये का गृहकर आया है। उनका कहना है कि अधिकारी करीब 98 हजार रुपये की छूट देने को तैयार हैं, लेकिन इतनी राशि का भुगतान करना भी उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने बेसमेंट की सील खोलने की मांग की, ताकि मरम्मत कराकर उसे किराये पर दिया जा सके और भविष्य में नियमित रूप से कर का भुगतान कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।