Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: 20 सदस्यों के साथ जा रहे थे पता चला हादसा हो गया... जम्मू से लौटे यात्रियों ने बताया कैसे थे वहां के हालात
{"_id":"68af05418f955256120c0826","slug":"video-video-20-sathasaya-ka-satha-ja-raha-tha-pata-cal-hathasa-ha-gaya-jamama-sa-lta-yataraya-na-btaya-kasa-tha-vaha-ka-halta-2025-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 20 सदस्यों के साथ जा रहे थे पता चला हादसा हो गया... जम्मू से लौटे यात्रियों ने बताया कैसे थे वहां के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 20 सदस्यों के साथ जा रहे थे पता चला हादसा हो गया... जम्मू से लौटे यात्रियों ने बताया कैसे थे वहां के हालात
कोलकाता - जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से जम्मू से लखनऊ पहुंचे यात्रियों ने अमर उजाला को बताए स्टेशन से लेकर कटरा तक के हालात। गोरखपुर चौरी चौरा की रहने वाली रमावती देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के 20 सदस्यों के साथ 25 अगस्त को जम्मू जा रही थी। जम्मू पहुंचने के बाद पता चला कि हादसा हो गया हैं, दरबार जाने के लिए रोक लगा दी गई हैं। जम्मू स्टेशन से ही वापस लौटना पड़ा। हर घंटे ऊपर के हालात के बारें में लगातार सूचित किया जा रहा था।
इसी तरह प्रतापगढ़ में जामताली बाजार के रहने वाले रमाशंकर ने बाताया कि वह अपने परिवार के 10 सदस्यों के साथ जम्मू माता वैष्णों के दर्शन करने गए थे। घटना से 6 घंटे पहले ही वह नीचे जम्मू स्टेशन पर आ गए थे। लगातार बारिश हो रही थी, स्टेशन के सभी प्लेटफार्म भरे हुए थे। बेगमपुरा ट्रेन में एसी का टिकट था, वह ट्रेन रद्द होने की वजह से किसी तरह से पता चला कि कोलकाता एक्सप्रेस 8:30 बजे जम्मू से लखनऊ जाएगी। तुरंत चालू टिकट लेकर हम ट्रेन में बैठ गए और लखनऊ पहुंच गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।