{"_id":"68aac1bf950bccb51903b983","slug":"video-shabhasha-shakal-ka-savagata-ka-tayara-lkhanauu-bhana-bl-rakha-bthhakara-karaga-bhaii-ka-savagata-paugdhasa-bha-khasha-2025-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुभांशु शुक्ला के स्वागत को तैयार लखनऊ: बहन बोलीं- राखी बांधकर करेंगे भाई का स्वागत; पड़ोसी भी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभांशु शुक्ला के स्वागत को तैयार लखनऊ: बहन बोलीं- राखी बांधकर करेंगे भाई का स्वागत; पड़ोसी भी खुश
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार यानी 25 अगस्त को लखनऊ स्थित अपने घर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बड़े ही धूमधाम से उनका स्वगत किया जाएगा। छह मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। उनके आने से पहले त्रिवेणी नगर स्थित उनके अवास के सामने सीमेंटेड सड़क बना दी गई है। उनका पूरा घर सजाया गया है।
पिता शंभू दयाल मिश्रा और बहन सुची मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में खुशी जाहिर की। शुभांशु के स्वागत के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की। बहन ने कहा कि वह भाई को राखी बांधकर उनका स्वागत करेंगी। पड़ोसी ने बताया कि बचपन में कुत्तों से शुभांशु को खास लगाव था। वह डागी के साथ खेलते रहते थे। इस मौके पर शुभांशु के स्वागत में बंदनवार से घर सजाया गया है। हालांकि, तीन दिन के लखनऊ प्रवास में शुभांशु विशेष सुरक्षा में नैमिष गेस्ट हाउस में रुकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।