{"_id":"6aa3dc1ffb61149cf0030cf7","slug":"video-lkhanauu-matara-ka-thasara-caranae-ka-aaugdha-aa-raha-450-paugdha-sata-chhata-jalshaya-shafataga-para-mathana-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण के आड़े आ रहे 450 पेड़, सात छोटे जलाशय, शिफ्टिंग पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण के आड़े आ रहे 450 पेड़, सात छोटे जलाशय, शिफ्टिंग पर मंथन
राजधानी लखनऊ में चारबाग से बसंतकुंज के मेट्रो के दूसरे चरण के रूट के आड़े 450 पेड़ और सात छोटे जलाशय आ रहे हैं। मेट्रो प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से पेड़ों को काटने के बजाय इनकी शिफ्टिंग पर मंथन कर रहा है। जलाशयों को पाटने पर विचार हो रहा है।
चारबाग से बसंतकुंज के बीच मेट्रो रूट के निर्माण के लिए इन दिनों मूसाबाग में मिट्टी की जांच चल रही है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 5801 करोड़ रुपये है। इनमें से 2900 करोड़ रुपये राज्य और केंद्र सरकार ने दिए हैं। बाकी रकम ऋण पर ली जाएगी। मेट्रो प्रशासन ने स्टेशनों व डिपो निर्माण से जुड़े कई टेंडर कर दिए हैं। बसंतकुंज डिपो बनाने में 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मेट्रो से जुड़े सूत्र बताते हैं कि चारबाग से बसंतकुंज रूट के बीच पेड़, छोटे जलाशय होने से अंडरग्राउंड खोदाई और निर्माण में परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में मंथन किया जा रहा है कि अधिक से अधिक पेड़ों की शिफ्टिंग कराई जा सके। इसके अलावा जहां जरूरत नहीं होगी, वहां जलाशय नहीं पाटे जाएंगे। हालांकि, मुद्दे पर मेट्रो अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
चारबाग-बसंतकुंज मेट्रो रूट पर अभी मिट्टी का परीक्षण चल रहा है। यह काम कई चरणों में होता है। हर मेट्रो स्टेशन और भूमिगत ढांचे के लिए मिट्टी की जांच की जा रही है। यह काम दो महीने और चलेगा। इसके बाद दिसंबर से मेट्रो स्टेशनों के निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है।
मेट्रो के दूसरे चरण की बात करें तो इस चरण के ट्रैक की लंबाई 12 किमी होगी।
07 भूमिगत स्टेशन चारबाग, गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पांडेयगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज चौराहा और चौक बनेंगे। और 05 एलिवेटेड स्टेशन ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और बसंतकुंज बनेंगे। 05 वर्ष में दूसरे चरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।