{"_id":"6a952dcd237a24a7e103c1a7","slug":"video-lkhanauu-ma-bthathhashavara-ka-bthalkhaugdha-ma-jalbharava-sa-lga-parashana-saugdhaka-para-utara-janata-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बुद्धेश्वर के बादलखेड़ा में जलभराव से लोग परेशान, सड़क पर उतरी जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में बुद्धेश्वर के बादलखेड़ा में जलभराव से लोग परेशान, सड़क पर उतरी जनता
लखनऊ में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने के दावों के बीच बुद्धेश्वर के बादलखेड़ा क्षेत्र की सोमवार सुबह की तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। भीषण जलभराव से परेशान जनता में भारी आक्रोश है। सड़कों पर गंदा पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं और बच्चों को भी पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
जलभराव की समस्या से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। इससे लोगों में जिम्मेदार विभाग के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है।प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे वादार खेड़ा कॉलोनी के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जल्द समस्या दूर कराने की बात कही।वहीं नगर निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने मांग की कि तत्काल पानी की निकासी कराई जाए और भविष्य में जलभराव की समस्या से स्थायी निजात के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।