फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of youth who drowned in canal found after three days

Lucknow News: नहर में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव

Tue, 01 Sep 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 01 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in canal found after three days
लखनऊ। बीबीडी इलाके में इंदिरा नहर में शनिवार को नहाने के दौरान डूबे मोहित कश्यप (20) का शव सोमवार तड़के नगराम के इस्माइल नगर गांव के पास नहर में उतराता मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

मोहित चिनहट के सतरिख रोड का रहने वाला था। उसके नाना रामलगन ने बताया कि मोहित कक्षा दस का छात्र था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह दोस्तों के साथ ई रिक्शा से बीबीडी इलाका स्थित इंदिरा डैम गया था। कुछ देर बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। वह डूबने लगा तो बाहर मौजूद दोस्तों ने पुलिस और परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नहर में काफी देर तक मोहित की तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार तड़के करीब चार बजे मोहित के पिता लक्ष्मी प्रसाद परिजनों के साथ नहर किनारे बेटे की तलाश करने पहुंचे। इसी दौरान नगराम के इस्माइल नगर गांव के पास लोगों को नहर में शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को बुलाया। पिता ने शव की शिनाख्त मोहित के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed