{"_id":"6a95daf46235ba47ad05d1d1","slug":"auto-rickshaw-driver-found-hanging-father-alleges-murder-lucknow-news-c-13-lko1096-1898176-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फंदे से लटका मिला ऑटो चालक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फंदे से लटका मिला ऑटो चालक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 01 Sep 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आशियाना सेक्टर-आई में रविवार शाम ऑटो चालक अभिषेक सिंह (25) का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। सौतेले पिता स्टैंड संचालक पुरोधन सिंह ने महिला पर बेटे की हत्या करने की आशंका जताई है।
पुरोधन ने बताया कि अभिषेक का दो माह से महिला के घर आना-जाना था। रविवार शाम करीब 4:30 बजे उसी महिला ने फोन कर अभिषेक के शव के बारे में सूचना दी। वह घर पहुंचे तो देखा कि शव कमरे में रॉड से दुपट्टे के सहारे बैठी हुई मुद्रा में था। आशियाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और अभिषेक का फोन कब्जे में लिया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिता ने पुलिस से उस महिला से पूछताछ की मांग की है। अभिषेक की मां किरन की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।