Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
गोंडा: कजरी तीज पर सरयू घाट पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, दुखहरणनाथ और पृथ्वीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए शिवभक्त
{"_id":"6aa6c702d2b00f6c3301a6fe","slug":"video-gada-kajara-taja-para-saraya-ghata-para-umaugdha-kavaugdhaya-ka-salb-thakhaharanaenatha-oura-pathavanatha-mathara-ka-le-ravana-hae-shavabhakata-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: कजरी तीज पर सरयू घाट पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, दुखहरणनाथ और पृथ्वीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: कजरी तीज पर सरयू घाट पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, दुखहरणनाथ और पृथ्वीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए शिवभक्त
कजरी तीज पर भगवान शिव के जलाभिषेक की आस्था रविवार को सरयू घाट से लेकर शिवालयों तक दिखाई दी। भोर से ही करनैलगंज के सरयू घाट पर कांवड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया। देखते ही देखते घाट पर भगवा वस्त्रों और कांवड़ियों की कतारें नजर आने लगीं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से सरयू घाट गूंज उठा।
दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे शिवभक्तों ने पहले सरयू में स्नान किया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर पवित्र जल कांवड़ में भरा। कांवड़ में जल भरते ही शिवभक्त अपने-अपने जत्थों के साथ मंदिरों की ओर रवाना हो गए। कंधे पर कांवड़, हाथों में भगवा ध्वज और जुबां पर भोलेनाथ के जयकारे लिए कांवड़िये पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे।
सरयू घाट से शुरू हुई यात्रा का सिलसिला शहर के दुखहरणनाथ मंदिर और खरगूपुर के ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर तक पहुंचा। रास्ते में कांवड़ियों के जत्थे दिखाई देते रहे। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने शिवभक्तों का स्वागत किया। कांवड़ यात्रा के मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए पानी समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।