{"_id":"6aa6754d5616457d6c0056e6","slug":"video-kullu-disabled-welfare-association-demands-pension-hike-to-1500-rupees-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: अमर चंद प्रेमी बोले- दिव्यांगजनों की पेंशन 1500 रुपये करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: अमर चंद प्रेमी बोले- दिव्यांगजनों की पेंशन 1500 रुपये करने की मांग
देवभूमि दिव्यांग कल्याण संघ जिला कुल्लू की बैठक संघ भवन में जिलाध्यक्ष अमर चंद प्रेमी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पेंशन बढ़ाने, रोजगार में प्राथमिकता देने और दिव्यांग कर्मचारियों को घर के नजदीक तैनाती देने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।
जिलाध्यक्ष अमर चंद प्रेमी ने कहा कि वर्तमान में पुरुष दिव्यांगजनों को 1150 रुपये मासिक पेंशन मिल रही है, जबकि महिलाओं को अतिरिक्त राशि के साथ 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि 40 से 69 प्रतिशत दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये की जाए, ताकि उन्हें बढ़ती महंगाई के दौर में कुछ राहत मिल सके।
बैठक में स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े मल्टी टास्क वर्कर के पदों को शीघ्र भरने की मांग भी की गई। संघ ने आग्रह किया कि इन पदों पर नियुक्ति के दौरान दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाए। इससे दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे।
इसके अलावा लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात दिव्यांग कर्मचारियों को उनके घर के नजदीक स्थानांतरित करने का भी आग्रह किया गया। संघ का कहना है कि घर से दूर तैनाती होने के कारण दिव्यांग कर्मचारियों को आने-जाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुविधा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण किया जाना चाहिए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को प्रस्ताव भेजा जाएगा। संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।