{"_id":"6aaa971f967a3063e602163d","slug":"video-one-crore-diyas-to-be-lit-across-bengal-on-pm-modis-birthday-chief-minister-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में जलाए जाएंगे एक करोड़ दीयेः मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में जलाए जाएंगे एक करोड़ दीयेः मुख्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पश्चिम बंगाल में एक करोड़ से अधिक परिवारों को जोड़कर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि 17 सितंबर को राज्य में ‘अन्नपूर्णा दिवस’ मनाया जाएगा। सूर्यास्त के बाद ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम के तहत घर-घर दीप जलाए जाएंगे। कोलकाता में गंगा किनारे मुख्य कार्यक्रम होगा। विक्टोरिया मेमोरियल, नबान्न, राइटर्स बिल्डिंग समेत प्रमुख सरकारी और ऐतिहासिक इमारतों तथा कालीघाट मंदिर को भी दीपों से सजाने की योजना है। शुभेंदु ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 80 हजार से अधिक स्कूलों को भी इन कार्यक्रमों से जोड़ने की तैयारी है। विद्यार्थियों के लिए ‘विकसित भारत-2047’ विषय पर चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, भाषण, वाद-विवाद और लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।