{"_id":"6aa04d8823659e57660b8089","slug":"video-cm-suvendu-gives-kalimpong-a-slew-of-schemes-chopper-fails-to-land-joins-virtually-from-uttarkanya-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम ने कालिम्पोंग को दी सौगात, उतर नहीं पाया हेलीकॉप्टर, वर्चुअली जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने कालिम्पोंग को दी सौगात, उतर नहीं पाया हेलीकॉप्टर, वर्चुअली जुड़े
सिलीगुड़ी> खराब मौसम के कारण पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का हेलीकॉप्टर मंगलवार को कालिम्पोंग में नहीं उतर सका। कम दृश्यता के चलते पायलट ने उतरने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर को वापस सिलीगुड़ी लौटना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उत्तरकन्या से ही वर्चुअल माध्यम से कालिम्पोंग के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कालिम्पोंग के लोगों को कई विकास योजनाओं की सौगात दी और विभिन्न जनकल्याणकारी सुविधाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों को मजबूत करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कालिम्पोंग में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अगली बार कालिम्पोंग पहुंचने पर इसकी आधारशिला रखी जाएगी। खराब मौसम के कारण कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाने के बावजूद मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।