Hindi News
›
Video
›
Jammu and Kashmir
›
Jammu News
›
The ABVP has demanded that the college administration promptly resolve the various issues being faced by students at Government Degree College, Pauni.
{"_id":"6ac4d75edfaf86661605eeba","slug":"video-the-abvp-has-demanded-that-the-college-administration-promptly-resolve-the-various-issues-being-faced-by-students-at-government-degree-college-pauni-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: पौनी डिग्री कॉलेज में सुविधाओं की कमी पर एबीवीपी का आक्रोश, बोली- एक सप्ताह में समाधान करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: पौनी डिग्री कॉलेज में सुविधाओं की कमी पर एबीवीपी का आक्रोश, बोली- एक सप्ताह में समाधान करो
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पौनी में विद्यार्थियों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने कॉलेज प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। एबीवीपी नगर मंत्री प्रदीप शर्मा और गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज की अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि कॉलेज की इमारत बने करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन विद्यार्थियों को अभी भी कई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई हैं।
उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और अभी तक विद्यार्थियों के लिए पानी का नल तक नहीं लगाया गया है। वहीं, कॉलेज तक पहुंचने के लिए बरसात के दौरान नाले को पार करना विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। नाले पर पुलिया बनाई गई है, लेकिन तेज बारिश के दौरान पानी का बहाव बढ़ जाने से विद्यार्थियों को कई घंटों तक पानी का स्तर कम होने का इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद भी कई विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर कॉलेज पहुंचने को मजबूर होते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान किसी विद्यार्थी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है या जान-माल का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। उन्होंने कॉलेज आने-जाने के लिए विद्यार्थियों को बस सुविधा उपलब्ध करवाने की भी मांग की। उनका कहना है कि पर्याप्त परिवहन सुविधा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को वाहनों में खड़े होकर सफर करना पड़ता है, जबकि कई बार उन्हें वाहन भी उपलब्ध नहीं हो पाते।
एबीवीपी पदाधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों ने इन समस्याओं को लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल से मुलाकात की है। खासतौर पर पेयजल की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर हल करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से बोरवेल के लिए जल्द काम शुरू करने की बात कही गई है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बोरवेल का काम शुरू नहीं किया गया और विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो विद्यार्थी एबीवीपी के बैनर तले सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।