{"_id":"6b0209935e6e1960130bdfa2","slug":"electricity-and-fire-problem-jammu-news-c-10-jmu1059-1068660-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लटकते तार और डगमगाता वोल्टेज, आग के मुहाने पर बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लटकते तार और डगमगाता वोल्टेज, आग के मुहाने पर बाजार
विज्ञापन
- खंभों पर उलझे तारों को हटाने, खुली वायरिंग दुरुस्त करने और अग्निशमन यंत्र लगाने की मांग
- फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ने विभाग व नगर निगम को पत्र लिखकर उठाया मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के बाजारों में बिजली के खंभों पर उलझे तारों का जाल और वोल्टेज में लगातार उतार-चढ़ाव दुकानदारों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनता जा रहा है। खराब वायरिंग और हाई वोल्टेज से शॉर्ट सर्किट व आग लगने की आशंका को देखते हुए फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ने संबंधित विभागों से तत्काल सुधार की मांग की है।
एसोसिएशन अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बिजली विभाग और नगर निगम को पत्र लिखकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि शहर के कई बाजारों में बिजली के खंभों पर छह से दस मीटर तक लंबे तार उलझे हुए हैं। इन्हें हटाकर व्यवस्थित करने की जरूरत है।
मीटरों के नीचे लगे बक्सों से गुजरने वाले कई तारों की बाहरी परत खराब हो चुकी है और वायरिंग खुली पड़ी है। इससे करंट लगने और शॉर्ट सर्किट का खतरा है। उन्होंने चीफ इंजीनियर से तारों की मरम्मत और वोल्टेज की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने नगर निगम आयुक्त से प्रत्येक बाजार के क्षेत्रफल और जरूरत के अनुसार अग्निशमन यंत्र लगाने का आग्रह किया है। विजय गुप्ता ने कहा कि शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने से बड़े हादसों और आर्थिक नुकसान को रोका जा सकता है। इसके लिए विभागों को समन्वय के साथ नियमित निरीक्षण करना चाहिए।