{"_id":"6ae7409900327d56b30d0dd6","slug":"video-roadside-cable-laying-work-causes-trouble-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: सड़क किनारे तार बिछाने का काम बना मुसीबत, जेसीबी से खुदाई के चलते घंटों जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: सड़क किनारे तार बिछाने का काम बना मुसीबत, जेसीबी से खुदाई के चलते घंटों जाम
पंचायत कुंड खनायडी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनाई गई सड़क के किनारे टेलीकॉम कंपनी की तार बिछाने का काम वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सड़क सिंगल होने के बावजूद जेसीबी मशीन से खुदाई कर मलबा सड़क के बीचोंबीच डाला जा रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और घंटों जाम लग रहा है।
काम के दौरान सड़क पर जगह कम होने के कारण एक डंपर चालक वाहन निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी डंपर के पहिए सड़क किनारे बने डंगे में धंस गए। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान गुस्साए स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।
स्थानीय निवासी गोपाल शर्मा और गुरचरण सिंह ने बताया कि वे वाहन चालक हैं और करीब एक घंटे से जाम में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सिंगल होने के कारण खुदाई का काम मजदूरों के माध्यम से एक तरफ से करवाया जाना चाहिए था, लेकिन जेसीबी मशीन से करीब एक मीटर गहरी खुदाई कर सारा मलबा सड़क पर डाल दिया गया है। इससे वाहनों को गुजरने तक की जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में दो वाहनों का एक-दूसरे को क्रॉस करना मुश्किल हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।