Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
With 112 tobacco-free villages, Una leads the state; focus now shifts to bringing the remaining villages into the fold.
{"_id":"6aeb0abb04e1c3f1f80ebc04","slug":"video-with-112-tobacco-free-villages-una-leads-the-state-focus-now-shifts-to-bringing-the-remaining-villages-into-the-fold-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"112 तंबाकू मुक्त गांवों के साथ ऊना प्रदेश में अव्वल, अब शेष गांवों को जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
112 तंबाकू मुक्त गांवों के साथ ऊना प्रदेश में अव्वल, अब शेष गांवों को जोड़ने पर जोर
तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तीसरे चरण में 112 गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने के साथ ऊना जिला प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। इस उपलब्धि को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन ने अब शेष गांवों को भी मुहिम से जोड़कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने स्वास्थ्य विभाग, खंड चिकित्सा अधिकारियों (बीएमओ) और खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के प्रयासों की सराहना करते हुए अभियान के चौथे चरण में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उपायुक्त बुधवार को अपने कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 28 अक्तूबर से शुरू हुआ तंबाकू मुक्त युवा अभियान का चौथा चरण (टीएफवाईसी-4.0) 26 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान तंबाकू सेवन पर रोक लगाने, युवाओं को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और तंबाकू नियंत्रण से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग मिलकर प्रयास करें।उपायुक्त ने पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनमें तंबाकू, खैनी, गुटखा और चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर चर्चा कर लोगों को जागरूक किया जाए। पंचायत प्रतिनिधियों को तंबाकू नियंत्रण में पंचायतों की भूमिका और उन्हें प्राप्त अधिकारों की जानकारी भी दी जाए, जिससे वे अपने गांवों में इस मुहिम को आगे बढ़ाने में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।