{"_id":"6a8d918db079792fb2098929","slug":"video-una-uproar-at-college-again-over-fee-hike-students-gheraoed-the-principal-and-the-committee-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: फीस वृद्धि को लेकर कॉलेज में फिर हुआ हंगामा, छात्रों ने किया प्रिंसिपल और कमेटी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: फीस वृद्धि को लेकर कॉलेज में फिर हुआ हंगामा, छात्रों ने किया प्रिंसिपल और कमेटी का घेराव
ऊना के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में फीस वृद्धि को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया। पिछले 13 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और कॉलेज प्रशासन के बीच फीस कटौती को लेकर जमकर खींचतान हुई। सेल्फ फाइनेंस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया गया। कॉलेज
प्रबंधन के अनुसार समिति ने फीस में अधिकतम 20 प्रतिशत कटौती का प्रस्ताव रखा, जबकि एबीवीपी 50 प्रतिशत फीस कम करने की मांग पर अड़ी रही। बैठक के बाद बाहर निकल रहे समिति सदस्यों के साथ धक्कामुक्की और प्रिंसिपल
कार्यालय का दरवाजा बंद करने के आरोप भी कॉलेज प्रशासन ने लगाए हैं। वहीं, एबीवीपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि छात्रों ने किसी का दरवाजा बंद या लॉक नहीं किया। संगठन का दावा है कि उसके 13 दिन के आंदोलन के बाद कॉलेज प्रशासन को फीस में 20 प्रतिशत कटौती का निर्णय लेना पड़ा। विवाद के बीच कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी है। एबीवीपी ऊना इकाई अध्यक्ष सूरज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद पिछले 13 दिनों से लगातार क्रमिक भूख हड़ताल कर रही थी। इस आंदोलन के दबाव में कॉलेज प्रशासन को आखिरकार विद्यार्थियों के हित में फीस में 20 प्रतिशत कटौती करने का निर्णय लेना पड़ा है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीता शर्मा ने कहा कि मंगलवार को सेल्फ फाइनेंस मैनेजमेंट कमेटी की पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की गई थी। बैठक शुरू होने से पहले ही कुछ छात्र बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रों से वहां से हटने का अनुरोध किया गया था, क्योंकि समिति के कुछ वरिष्ठ सदस्य दबाव में काम करने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बावजूद स्थिति को संभालने के लिए एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए अंदर बुलाया गया। प्रिंसिपल के अनुसार बैठक समाप्त होने के बाद बाहर निकल रहे समिति के वरिष्ठ सदस्यों के साथ धक्कामुक्की और बदसलूकी की। डॉ. मीता शर्मा ने कहा कि इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज कॉलेज के पास उपलब्ध है। घटना को लेकर पुलिस में
शिकायत दर्ज करवाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।