Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New Haroli Development Path to be completed by January 15: Mukesh

15 जनवरी तक पूरा होगा न्यू हरोली विकास पथ : मुकेश

Sun, 08 Nov 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 08 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
New Haroli Development Path to be completed by January 15: Mukesh
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक बन रहे न्यू हरोली विकास पथ का काम 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। विकास पथ पर जल्द लाइटें लगाई जाएंगी ताकि लोग रात में भी आसानी से पैदल चल सकें। सड़क के दोनों ओर पैदल चलने के लिए सुंदर रास्ता बनाया जाएगा। यहां फूड कोर्ट भी विकसित किया जाएगा। रामपुर पुल से जल भवन तक सड़क किनारे सौंदर्यीकरण पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम अधिकारियों के साथ रामपुर पुल पहुंचे और वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने हेलिपोर्ट और सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और काम पर संतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं में आपसी तालमेल रखते हुए काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रोड़ा में न्यू हरोली की लगभग 100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं या प्रस्तावित हैं। करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक हेलिपोर्ट बनाया जा रहा है। स्थल समतलीकरण का काम पूरा हो चुका है और टर्मिनल भवन की नींव का काम जारी है। परियोजना को अप्रैल 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण भी प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed