Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   YFC Khadd team won the football tournament

Una News: वाईएफसी खड्ड की टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

Sat, 07 Nov 2026 08:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 07 Nov 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
YFC Khadd team won the football tournament
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत गांव चुरुड़ू में आयोजित 14वें ठाकुर राजेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हुआ। समारोह में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और क्षेत्र के समाजसेवी सतीश शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। टूर्नामेंट के तहत आयोजित अंडर-17 मुकाबला साई कांगड़ा और गुगलैहड़ की टीमों के बीच खेला गया, इसमें साई कांगड़ा की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की। वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में फुटबॉल क्लब चुरुड़ू बहेड़ी सेरी ने फुटबॉल क्लब बलाचौर पंजाब को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में वाईएफसी खड्ड ने एफसी अंबोटा को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला वाईएफसी खड्ड और एफसी सेरी बहेड़ी के बीच खेला गया, इसमें वाईएफसी खड्ड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी सेरी बहेड़ी को 2-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 2100-2100 रुपये के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed