{"_id":"6af8b9ad03af9563440415fb","slug":"students-showcased-their-talent-in-a-talent-hunt-on-childrens-day-una-news-c-93-1-una1025-213432-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाल दिवस पर टैलेंट हंट में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाल दिवस पर टैलेंट हंट में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
Sun, 15 Nov 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के बीएड विभाग की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य, गायन, कविता पाठ, रैप और ग्राफिक डिजाइनिंग सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि बीएड विभाग की समन्वयक डॉ. प्रियंका विशेष रूप से उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में कशिश ने राम स्तुति प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। तानिया के आकर्षक नृत्य पर खूब तालियां बजीं, जबकि गौरव ने रैप प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। शबनम ने भंगड़ा प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। स्नेहा ने प्रभावशाली भाषण और कल्पना ने मधुर भजन से सबका मन मोह लिया। वहीं, साहिल ने ग्राफिक डिजाइनिंग में अपनी रचनात्मकता दिखाई। अमीषा ने क्रोशिया से सुंदर फूल बनाकर हस्तकला का हुनर प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।