फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Power supply will remain suspended today from 2 PM to 6 PM.

Una News: आज दोपहर दो से शाम छह बजे तक बंद रहेगी बिजली

Sun, 30 Aug 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 30 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Power supply will remain suspended today from 2 PM to 6 PM.
ऊना। नीट-पीजी 2026 परीक्षा के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रविवार 30 अगस्त को पूर्व निर्धारित शटडाउन के समय में परिवर्तन किया गया है। परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों और परीक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति अब दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

विद्युत मंडल ऊना के अनुसार 30 अगस्त को 11 केवी ऊना-1, 11 केवी ऊना-3, 11 केवी ऊना-4, 11 केवी संतोषगढ़ और 11 केवी पीरनिगाह फीडरों पर विद्युत आपूर्ति दोपहर दो से शाम छह बजे तक बाधित रहेगी। पूर्व में निर्धारित शटडाउन के स्थान पर संशोधित समय के अनुसार शटडाउन लिया जाएगा। शटडाउन के दौरान पीरनिगाह, बसोली, मदनपुर, कुठार कलां, कुठार खुर्द, पेखुबेला, बराना, मुख्य बाजार, गोविंद नगर, नीलाघाट, हमीरपुर रोड, क्षेत्रीय अस्पताल, रामपुर समेत इन फीडरों से जुड़े आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वरिष्ठ अधिशासी अभियंता, विद्युत मंडल ऊना ने लोगों से संशोधित शटडाउन समय के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed