{"_id":"6af9693033b084493102993d","slug":"video-una-police-recruitment-reserved-category-male-physical-test-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना में पुलिस भर्ती के पुरुष आरक्षित वर्ग की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में पुलिस भर्ती के पुरुष आरक्षित वर्ग की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आज अंतिम दिन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:41 PM IST
Link Copied
पुलिस भर्ती के पुरुष आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आज अंतिम दिन है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह छह बजे से ही युवा झलेड़ा स्थित भर्ती स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए। यहां अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया जारी है।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को विभिन्न शारीरिक कसौटियों पर खरा उतरना पड़ रहा है। इसमें लंबी कूद, ऊंची कूद और 100 मीटर दौड़ सहित अन्य परीक्षण शामिल हैं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत युवाओं की शारीरिक क्षमता और दक्षता का आकलन किया जा रहा है।
भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर का दिन केवल महिला वर्ग की अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किया गया है। इस दिन महिला उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।