Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : The 49th National Yoga Sub Junior and Junior Competition was inaugurated at Indira Gandhi Sports Ground
{"_id":"671a5d0a28df08c5d90c55c8","slug":"video-the-49th-national-yoga-sub-junior-and-junior-competition-was-inaugurated-at-indira-gandhi-sports-ground","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : इंदिरा गांधी खेल मैदान में 49वीं राष्ट्रीय योगा सब जूनियर एवं जूनियर प्रतियोगिता का शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : इंदिरा गांधी खेल मैदान में 49वीं राष्ट्रीय योगा सब जूनियर एवं जूनियर प्रतियोगिता का शंखनाद
स्थानीय इंदिरा गांधी खेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में 49वीं राष्ट्रीय योगा सब जूनियर एवं जूनियर प्रतियोगिता का शंखनाद हुआ। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं हिमाचल योगा एसोसिएशन के तत्वाधान में हो रही प्रतियोगिता में देश भर से 32 राज्यों के 800 के करीब प्रतिभागी पहुंचे हैं। शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त ऊना पहुंचे। उन्होंने सभी टीमों को बधाई दी और सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। योगा फेडरेशन आफ इंडिया के चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने बताया कि आज दोपहर बाद योगा के पांच वर्गों के मुकाबले आरम्भ होंगे। इससे पूर्व विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी योगी एवं योगिनियों ने सांस्कृतिक और योग की सोलो, म्यूजिक और रिदमिक प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर इस प्रतियोगिता का आगाज किया। इस दौरान हिमाचल योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष आचार्य महेंद्र कुमार, महासचिव रमन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में योग क्वालिफाइड निर्णायक अंक देने की भूमिका निभाएंगे। हर श्रेणी के मुकाबले में एप के माध्यम अंक तत्काल आनलाइन तय होंगे। पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। योगा में आर्टिस्टिक सोलो स्पर्धा में प्रतिभागी म्युजिक पर डांस कर एक से दूसरी योग क्रिया करेंगे। आर्टिस्टिक पैयर वर्ग में जोड़ी के रूप में, रिदमिक योग योगासना में फ्री फ्लो योगा डांस स्पर्धा में प्रतिभागी भूमिका अदा करेंगे। इसमें योग योगनियों के माध्यम से पिरामिड बनाना, डांसिंग आदि क्रियाएं होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।