{"_id":"6af760414e31b1f85c05ccb7","slug":"the-junior-state-level-volleyball-tournament-will-begin-in-bangana-today-una-news-c-93-1-una1025-213270-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा में आज से शुरू होगी जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा में आज से शुरू होगी जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
Sat, 14 Nov 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा में शनिवार से तीन दिवसीय जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज होगा। इसमें प्रदेशभर के युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे।
प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों से महिला और पुरुष वर्ग की कुल 24 टीमें भाग लेंगी। करीब 576 खिलाड़ियों की मौजूदगी में होने वाले इस आयोजन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
राज्य वॉलीबॉल संघ के महासचिव मदन राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से एक महिला और एक पुरुष टीम हिस्सा लेगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर हिमाचल प्रदेश की अंडर-18 महिला और पुरुष वॉलीबॉल टीमों का चयन किया जाएगा। चयनित टीमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मदन राणा ने कहा कि भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के प्रयासों से बंगाणा में दूसरी बार अंडर-18 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर जिला वॉलीबॉल संघ के सलाहकार चरणजीत शर्मा और जिला महामंत्री राजेंद्र ठाकुर रिंकू भी मौजूद रहे।