फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   3,500 stolen from a pilgrim's pocket while walking.

Una News: चलते श्रद्धालु की जेब से 3500 रुपये चोरी

Fri, 21 Aug 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 21 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
3,500 stolen from a pilgrim's pocket while walking.
भरवाईं (ऊना)। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान वीरवार को चिंतपूर्णी मंदिर में गेट नंबर एक के पास एक श्रद्धालु की जेब से 3500 रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हालांकि श्रद्धालु की सतर्कता के चलते आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और चोरी की रकम भी वापस मिल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरदासपुर निवासी श्रद्धालु शशिपाल ने बारिश से बचाने के लिए अपने 3500 रुपये एक लिफाफे में डालकर जेब में रखे थे। इसी दौरान उसके पीछे चल रहा एक व्यक्ति लगातार उस पर नजर रखे हुए था। मौका मिलते ही आरोपी ने शशिपाल की जेब से पैसों से भरा लिफाफा निकाल लिया और तुरंत अपने साथी को थमा दिया। लिफाफा मिलते ही उसका साथी मौके से भाग गया।
विज्ञापन


श्रद्धालु शशिपाल को जैसे ही जेब से पैसे निकाले जाने का पता चला, उसने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और मंदिर के सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया। सुरक्षा कर्मियों ने मामले की जानकारी लेने के बाद आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और चोरी किए गए 3500 रुपये श्रद्धालु को वापस लौटा दिए। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। मेले के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की ओर से श्रद्धालुओं को अपने सामान और नकदी को लेकर विशेष सतर्क रहने की अपील की जा रही है। इसकी पुष्टि मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed