{"_id":"6af96f7255700aa8b100e0ff","slug":"video-madi-state-level-fencing-championship-himachal-team-selection-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मैड़ी में राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता का आगाज, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चुनी जाएगी हिमाचल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मैड़ी में राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता का आगाज, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चुनी जाएगी हिमाचल की टीम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:08 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ऊना जिले के मैड़ी में राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैड़ी स्थित रजिंदर होटल में रविवार को आयोजित प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि सुदर्शन सिंह बबलू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह समर्पित है। युवाओं को खेल गतिविधियों की ओर आकर्षित करने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
फेंसिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शादीलाल गोस्वामी और महासचिव अतुल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी सैबर, ईपी और फॉयल श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक पंजाब के अमृतसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर जिला ऊना फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष शर्मा, कांगड़ा के अध्यक्ष अमन गुलेरिया और सचिव स्वर्ण सिंह राजपूत, हमीरपुर के अध्यक्ष संदीप पराशर और सचिव अरुण चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, मास्टर प्यारा सिंह डडवाल, एसके पराशर, ओंकार राणा, एनआईएस कोच मुनीष राणा, अवधेश, मनजोत सिंह, कोच अनुराग गुप्ता, विशाल चौधरी, रेखा देवी और मैड़ी की पूर्व प्रधान रीना ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।