Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Trees growing on the walls of government buildings pose a risk of accidents.

Una News: सरकारी भवनों की दीवारों पर उगे पेड़, हादसे का खतरा

Mon, 16 Nov 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Trees growing on the walls of government buildings pose a risk of accidents.
पुराने जिला प्रशासन कार्यालय भवन के बाहर नालियों जाम पानी में उगी घास और दीवारों पर जमी जंगली घ
छतें और दीवारें जर्जर, नालियों में जमा पानी व झाड़ियों से सांपों का डर; सैकड़ों लोग रोजाना पहुंचते हैं कार्यालयों में
विज्ञापन



पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मिनी सचिवालय के साथ सटे सरकारी कार्यालयों के भवन विभागीय अनदेखी के चलते बदहाली का शिकार हैं। कहीं दीवारों और छतों पर पेड़ उग आए हैं तो कहीं जंगली घास और झाड़ियों ने जगह बना ली है। जिला प्रशासन के पुराने भवन, तहसीलदार रिकवरी कार्यालय, उपभोक्ता फोरम और लोक निर्माण विभाग मंडल ऊना के भवनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।


जिला प्रशासन के पुराने भवन की दीवारों और छतों पर पेड़ व जंगली घास उगी हुई है। इस भवन में जल शक्ति विभाग, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, आत्मा परियोजना और विकास खंड कार्यालय सहित कई कार्यालय चल रहे हैं। उपभोक्ता फोरम के भवन के छज्जों पर भी पेड़ और घास उग आई है। वहीं, लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय की दीवारों पर पेड़ उगने के साथ ऊपरी मंजिल की लकड़ी भी जगह-जगह से उखड़ रही है। ऐसे में लकड़ी के हिस्से गिरने से किसी भी समय हादसा हो सकता है।
विज्ञापन



मिनी सचिवालय के आसपास नालियों में पानी जमा है और भवनों के किनारे झाड़ियां उगी हुई हैं। यहां सांप निकलने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सफाई और रखरखाव की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। रोजाना सैकड़ों लोग इन कार्यालयों में अपने काम करवाने पहुंचते हैं। ऐसे में जर्जर भवनों और आसपास फैली अव्यवस्था से आमजन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिनी सचिवालय परिसर में सुंदरता के लिए बनाई गई क्यारियों की टाइलें भी कई जगह से टूट चुकी हैं। सिंचाई की उचित व्यवस्था न होने से सजावटी पौधे मुरझा रहे हैं। सरकारी संपत्ति के रखरखाव में बरती जा रही अनदेखी से परिसर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है।



अधिकारी का पक्ष


उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों से इस संबंध में जवाब तलब किया जाएगा। भवनों और परिसर में जो भी अव्यवस्थाएं हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा, ताकि सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचे और आमजन भी प्रभावित न हों।

पुराने जिला प्रशासन कार्यालय भवन के बाहर नालियों जाम पानी में उगी घास और दीवारों पर जमी जंगली घ

पुराने जिला प्रशासन कार्यालय भवन के बाहर नालियों जाम पानी में उगी घास और दीवारों पर जमी जंगली घ

पुराने जिला प्रशासन कार्यालय भवन के बाहर नालियों जाम पानी में उगी घास और दीवारों पर जमी जंगली घ

पुराने जिला प्रशासन कार्यालय भवन के बाहर नालियों जाम पानी में उगी घास और दीवारों पर जमी जंगली घ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article