{"_id":"6933fb26aa2568cea100fb25","slug":"video-local-youth-distributed-shoes-to-children-at-dhalwadi-primary-school-providing-relief-from-the-cold-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"धलवाड़ी प्राइमरी स्कूल में बच्चों को स्थानीय युवाओं ने जूते वितरित किए, ठंड में मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धलवाड़ी प्राइमरी स्कूल में बच्चों को स्थानीय युवाओं ने जूते वितरित किए, ठंड में मिलेगी राहत
ऊना जिले के धलवाड़ी के चार समाजसेवी युवाओं आशुतोष शर्मा, विपिन देवगन, सुमित और आशीष शर्मा (उपप्रधान) ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए धलवाड़ी प्राइमरी स्कूल के बच्चों के बीच जूते वितरित किए। ठंड के मौसम में बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसी भावना से प्रेरित होकर इन सज्जनों ने यह सराहनीय कदम उठाया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षकों और ग्रामीणों ने इन सभी युवाओं के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में इस प्रकार की पहल बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देती है। ठंड के दिनों में कई बच्चों के पास पर्याप्त गर्म वस्त्र और जूते उपलब्ध नहीं होते, ऐसे में यह सहयोग उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा। बच्चों के चेहरों पर नए जूते पाकर खुशी साफ झलक रही थी। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी इन युवाओं का आभार व्यक्त किया गया और कहा गया कि ऐसे कार्य समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि समाजसेवा की ऐसी पहलें आगे भी जारी रहेंगी, जिससे बच्चों और जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर सहायता मिलती रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।