{"_id":"6af4347d843b02cf490a7105","slug":"video-heavy-rush-at-una-bus-stand-on-bhai-dooj-women-struggle-to-get-bus-seats-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर ऊना बस स्टैंड में उमड़ी भीड़, बसों के इंतजार में परेशान हुईं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज पर ऊना बस स्टैंड में उमड़ी भीड़, बसों के इंतजार में परेशान हुईं महिलाएं
Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:55 PM IST
Link Copied
भाई दूज के पर्व पर ऊना बस स्टैंड में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां जाने वाले लोगों की आवाजाही बढ़ने से सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। एचआरटीसी की ओर से अतिरिक्त बसें चलाने के बावजूद यात्रियों की संख्या अनुमान से अधिक रहने के कारण लोगों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा।
बस स्टैंड पर स्थानीय रूटों पर चलने वाली बसों में भी यात्रियों की काफी भीड़ रही। बसों के पहुंचते ही उनमें चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच होड़ लगती दिखाई दी। भीड़ अधिक होने के कारण कई महिलाओं को बसों में सीटें नहीं मिल पाईं और उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ा। बुजुर्ग यात्रियों को भी सीट पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
त्योहार के चलते बस स्टैंड पर दिनभर आवाजाही बनी रही। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ा।
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि भाई दूज के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई थीं। इस बार यात्रियों की संख्या अनुमान से अधिक रही, जिसके चलते बस स्टैंड पर भीड़ बढ़ गई।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन भी करवाया गया, ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।