Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
fferings worth ₹24.51 lakh were made at the shrine of Goddess Chintpurni during the first two days of Navratri
{"_id":"6ace1d9270fed36d680e9099","slug":"video-fferings-worth-rs2451-lakh-were-made-at-the-shrine-of-goddess-chintpurni-during-the-first-two-days-of-navratri-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: पहले दो नवरात्रों में मां चिंतपूर्णी के दरबार चढ़ा 24.51 लाख का चढ़ावा, तीसरे नवरात्रे पर भी रही श्रद्धालुओं की चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: पहले दो नवरात्रों में मां चिंतपूर्णी के दरबार चढ़ा 24.51 लाख का चढ़ावा, तीसरे नवरात्रे पर भी रही श्रद्धालुओं की चहल-पहल
शारदीय नवरात्रि के चलते उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की चहल-पहल लगातार बनी हुई है। पहले दो नवरात्रों के दौरान माता रानी के दरबार में 24 लाख 51 हजार 37 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। वहीं, तीसरे नवरात्रे पर भी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही और भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रों के दौरान मां चिंतपूर्णी के दरबार में उत्तर प्रदेश और दिल्ली से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। इन राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु टूरिस्ट बसों के माध्यम से मां के दरबार में हाजिरी लगाने आ रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर भक्तों की चहल-पहल बनी हुई है। शारदीय नवरात्रों के चलते श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्त लंबी दूरी तय कर माता रानी के दरबार में पहुंच रहे हैं और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पहले दो नवरात्रों में चढ़े लाखों रुपये के चढ़ावे और तीसरे नवरात्रे पर जारी श्रद्धालुओं की आवाजाही से मंदिर में नवरात्रों की रौनक बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।