{"_id":"6876612093838230f20fff07","slug":"video-dc-una-gave-the-message-of-environmental-protection-by-planting-trees-at-nrst-center-ghaluwal-2025-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: उपायुक्त ऊना ने एनआरएसटी सेंटर घालूवाल में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: उपायुक्त ऊना ने एनआरएसटी सेंटर घालूवाल में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र (एनआरएसटीसी) घालूवाल में मंगलवार को एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उपायुक्त ने इस अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया। उपायुक्त ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने जानकारी दी कि ऊना जिले में संचालित 11 एनआरएसटीसी केंद्रों में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत लगभग 70 पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने एनआरएसटीसी सेंटर के बच्चों से आत्मीय संवाद किया। वे जमीन पर बच्चों के संग बैठे और उनसे उनके जीवन के सपनों व रुचियों के बारे में बातें की। किसी ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई तो किसी ने इंजीनियर बनने की। उपायुक्त ने सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, कठिन परिश्रम और अनुशासन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान एनआरएसटीसी में अध्ययनरत छात्राओं सुधा और रूबी ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सुंदर कविताएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत राणा, प्रधान घालूवाल सोना देवी, प्रमोद बिट्टू, जिला प्लानिंग अधिकारी संजय सांख्यान, बीडीओ हरोली राजेश्वर भाटिया, रजनीश शर्मा, जीनत महंत, शिक्षा सुधार समिति के महामंत्री सुच्चा सिंह कांग सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।