{"_id":"6ae88bca8404b20e270c7f7d","slug":"video-beautification-work-at-the-chintpurni-temple-is-underway-on-a-war-footing-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी, दर्शन स्थल पर लगा झूमर भी किया दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी, दर्शन स्थल पर लगा झूमर भी किया दुरुस्त
प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मंदिर परिसर को सुंदर, आकर्षक और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। कार्य में जुटी टीमें दिन-रात मेहनत कर रही हैं, ताकि सौंदर्यीकरण के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किए जा रहे इन कार्यों के पूरा होने के बाद मंदिर परिसर की सुंदरता में चार चांद लगने की उम्मीद है। मां के दरबार में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर का व्यवस्थित और आकर्षक होना धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं मां चिंतपूर्णी के दर्शन स्थल पर लगा झूमर आखिरकार दुरुस्त कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से यह झूमर बंद पड़ा था, वहीं इसकी नियमित साफ-सफाई न होने के कारण इस पर काफी धूल-मिट्टी भी जम गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।