{"_id":"6a92cdf581a61e7441026814","slug":"video-video-employees-protest-at-mmu-solan-continued-for-the-11th-day-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: एमएमयू सोलन में 11वें दिन भी कर्मचारियों का आंदोलन रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: एमएमयू सोलन में 11वें दिन भी कर्मचारियों का आंदोलन रहा जारी
सोलन। महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी (एमएमयू) और अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी रहा। मांगों को लेकर बुलाई गई संयुक्त बैठक बेनतीजा रही। सोलन के श्रम अधिकारी की मौजूदगी में हुई इस वार्ता से गतिरोध और गहरा गया है। यह बैठक श्रम अधिकारी के कार्यालय में आयोजित की गई थी। इसमें विवि प्रशासन की ओर से रजिस्ट्रार शामिल हुए। कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधित्व प्रधान उमा देवी और अन्य कर्मचारी नेताओं ने किया। दोनों पक्षों के बीच मांगों पर लंबी चर्चा हुई। हालांकि, किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई। बैठक बिना किसी ठोस नतीजे पर पहुंचे ही खत्म हो गई। कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग हैं। उन्होंने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। यूनियन प्रधान उमा देवी ने कहा कि कर्मचारी पिछले 11 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगें स्वीकार नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन और हड़ताल जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।