{"_id":"6ac103f430e226648503c43c","slug":"video-video-daan-utsav-fair-in-dharampur-marathon-also-organized-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: धर्मपुर में दान उत्सव मेला, मैराथन का भी आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: धर्मपुर में दान उत्सव मेला, मैराथन का भी आयोजन
धर्मपुर (सोलन)। कसौली में वेस्ट वॉरियर संस्था की ओर से दूसरा दान उत्सव मेला 2026 आयोजित किया गया। इस मेले में उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वच्छता के प्रति पंचायतों और लोगों को गंभीरता से काम करने का आह्वान किया। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कसौली के पर्यटकों को भी इस पर्यटन क्षेत्र को स्वच्छ रखने में मदद करना अपना कर्तव्य समझना चाहिए। उन्होंने जैन जी को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लड़के और लड़कियों के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। इसके बाद उन्होंने दान मेले में लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। एक निजी संगीत ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। वेस्ट वॉरियर के प्रभारी सुनील कटवाल ने दान उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।