{"_id":"6ac0cc07b7beaa00cb088a95","slug":"video-awareness-rally-held-in-chail-during-wildlife-week-message-of-environmental-conservation-conveyed-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: वन्य प्राणी सप्ताह पर चायल में निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: वन्य प्राणी सप्ताह पर चायल में निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
वन्य प्राणी सप्ताह के तहत वन्य प्राणी विभाग चायल की ओर से शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों और विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता रैली वन्य प्राणी विभाग के कार्यालय से शुरू होकर चायल बाजार से होते हुए वन प्रशिक्षण संस्थान पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों और विभागीय कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा वन्य जीवों की सुरक्षा से संबंधित संदेश दिए।
वन प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक नीना देवी ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण और वन्य प्राणियों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में वन्य जीवों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वन्य जीवों का संरक्षण केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर वन प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक मोहित दत्ता, अश्वनी कुमार, मोहित गौतम, बंधू शर्मा, अंकुश शर्मा, अनुज राणा और प्रवीण कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।